..................... Urfi Javed protection dress Urfi Javed latest look sets internet on fire with protection look - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद इस बार तो हद की कर दी, ऐसी चीज पहनकर निकली घर से बाहर कि मच गया बवाल

Urfi Javed

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद हर दिन ही कुछ ना कुछ नया कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। दऱअसल, उर्फी ने अपने लुक के साथ नया ही एक्सपेरिमेंट किया है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है।

उर्फी जावेद को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी का लुक सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। दरअसल, हसीना इस दौरान ब्लू कलर की अतरंगी ड्रेस में दिखाई दे रही थी और दिलचस्प बात है कि हसीना का चेहरा देखे बिना ही इस बार लोग उन्हें उनके फैशन सेंस से पहचान ले रहे हैं।

उर्फी जावेद इस दौरान बॉडीकॉन वन पीस में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही हसीना ने अपने इस नॉर्मल लुक को फेस मास्क के साथ पूरा किया। उर्फी ने अपनी ड्रेस में एक्सटेंशन जोड़ा हुआ था जिससे उन्होंने अपना चेहरा छुपाया हुआ था।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि वहां मैजूद लोग और पैपराजी उनसे चेहरा दिखाने के लिए कहते हैं। इस पर उर्फी सिर्फ और सिर्फ इशारों में ही बात करती दिखाई दे रही थीं। उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस लुक पर एक से बढ़कर एक दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं।

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X