मजाक-मजाक में हद पार कर गईं उर्फी जावेद, गुस्से में हेयर ड्रेसर के मुंह पर फेंका बोतल भरकर पानी

Uorfi Javed

उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कभी अपने ऊट-पटांग कपड़ों की वजह से तो कभी अपने बयान की वजह से। एक बार फिर उर्फी अपने वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं और इस बार तो उन्होंने ऐसी हरकत कर दी है कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूं तो उर्फी के हर अंदाज को लोग ट्रोल किए बिना रह नहीं पाते लेकिन इस बार उन्होंने मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कर दिया कि लोग भी हैरान ही रह गए।

उर्फी का मजाक लोगों को नहीं लगा मजाकिया

उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं। एक लड़की उनके बालों को संवार रही होती है कि तभी उर्फी को गुस्सा आ जाता है और वो बोतल में पानी भरकर अपनी हेयर ड्रेसर के मुंह पर फेंक देती हैं और यह सब करने के बाद वो जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। उर्फी को अचानक यूं हंसता देख सभी हैरान भी हो जाते हैं और वो खुलासा करती हैं कि वो प्रैंक कर रही थीं। हालांकि, उर्फी के इस मजाक को सोशल मीडिया पर किसी ने भी मजाकिया नहीं समझा क्योंकि उनका ये स्टाइल किसी को भी ज्यादा नहीं भाया और लोग उनके मजाक करने के तरीके को ट्रोल करने लगे।

उर्फी का नया लुक

आपको बता दें, उर्फी जावेद का हाल ही में नया लुक सामने आया था, जिसमें वो ब्लैक कटआउट बॉडी सूट में नजर आ रही थीं इस बॉडीसूट को उन्होंने ब्लू कलर की आर-पार दिखने वाली स्कर्ट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। अपने इस लुक को लेकर उर्फी कहती हैं कि पिछली बार कुछ ज्यादा ही ढक लिया था तो इस बार कसर पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि मैं इस लुक के बारे में क्या बोलूं और खुद ही देख लो। उर्फी के इस बयान पर भी लोगों ने काफी आपत्ति जताई थी। हालांकि, उन्होंने ये बयान अपने उस आउटफिट को लेकर दिया था जब वो दो जींस पहनकर आ गई थीं और उनके इस लुक ने भी लोगों को हैरान कर दिया था।

Read more about: uorfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X