Urfi Javed: करीना कपूर की तारीफ से खुश होकर उर्फी ने रणबीर को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अपने कपड़ो के साथ साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। तो उर्फी के कपड़ो पर करीना और रणबीर ने अपना अपना बयान दिया था कुछ दिनों पहले। ऐसे में अब हाल ही में एक बातचीत में, उर्फी ने कहा कि अब जब करीना ने अपना फैसला सुना दिया है, तो उन्हें रणबीर की राय की परवाह नहीं है।
गौरतलब है कि, अभिनेता करीना कपूर खान और रणबीर कपूर ने हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद की फैशन चॉइस के बारे में खुलकर बात की थी। दोनों कलाकारों द्वारा दिए गए रिव्यू एक बार फिर उर्फी को लाइमलाइट में ले आए थे। जहां रणबीर कपूर ने उर्फी की चॉइस को खराब बताया था, वहीं करीना ने इंटरनेट सेंसेशन की जमकर तारीफ की थी।
तो ऐसा कैसे हो सकता है कि उर्फी शांत रह जाए इन सब बयानों के लिए, ऐसे में अब हाल ही में एक बातचीत में, जब उर्फी ने इंटरव्यू दिया तो उर्फी ने कहा कि अब जब करीना ने अपना फैसला सुना दिया है, तो उन्हें रणबीर की राय की परवाह नहीं है।
उन्होंने कहा, 'मैं यकीन नहीं कर पा रही थी, मुझे लगा था कि करीना कपूर मजाक कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैंने जीवन में कुछ हासिल किया है।' इसके साथ ही उर्फी ने कहा कि वह रणबीर के कमेंट के बाद काफी परेशान थीं। वह बोलीं, 'भाड़ में जाए रणबीर, करीना ने मेरी तारीफ की हैं, अब तो रणबीर के वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है।'
गौरतलब है कि, करीना कपूर के साथ एक बातचीत में, रणबीर ने खुलासा किया था कि वह उर्फी के फैशन के फैन नहीं हैं और उन्हें अभिनेत्री की पसंद बहुत खराब लगती है।
वहीं कुछ दिनों बाद, करीना ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं उर्फी की तरह साहसी नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद बहादुर और बेहद साहसी हैं। फैशन लोगों को अपने आपको एक्सप्रेस करने की स्वतंत्रता देता है। मुझे लगता है कि जिस आत्मविश्वास के साथ वह यह सब करती हैं, मुझे लगता है कि वह वास्तव में बहुत कूल और अद्भुत दिखती हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
