कभी झालर से छिपाया जिस्म, तो कभी बालों में लगाई डाइट कोक, हॉस्पिटल में भर्ती उर्फी जावेद ने काटा बवाल!

Urfi Javed Throwback Bold Looks- उर्फी जावेद के लिए साल 2024 कुछ ठीक नहीं है क्योंकि इसकी शुरुआत से ही वो काफी बीमार हैं। हाल ही उनकी एक तस्वीर सीधे हॉस्पिटल से सामने आई थी। इस तस्वीर में वो कमजोर भी लग रहीं थीं।
लेकिन उर्फी ने बीमारी के दौरान ही अपने कुछ थ्रोबैक तस्वीरों से बवाल कर दिया है। उर्फी और सोशल मीडिया एक दूसरे दूर नहीं रह सकते हैं। फैशन सेंसेशन ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो कई लुक्स के साथ धमाका कर रही हैं।
ये सारी थ्रोबैक तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में उन्होने अपने बालों को डाइट कोक से रोल किया है और ब्रालेस नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में सिर्फ अंडरगारमेंट पहनकर उन्होने झालर से शरीर को कवर किया हुआ है।
जबकि एक में वो ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनकर अपनी बोल्डनेस फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके अलावा भी उन्होने हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए तस्वीर पोस्ट की है। जैसे ही उर्फी की ये थ्रोबैक तस्वीरें आईं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
उर्फी ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''नए साल की शुरुआत से ही मैं बेहद अस्वस्थ हूं, इसलिए यहां कुछ यादें हैं।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, उ''र्फी किस का क्रश है?'' एक ने लिखा, ''नगर पालिका की गाड़ी ना उठा के ले जाये।''
एक ने लिखा, ''अब हमेशा के लिए नरक में जाओ ऐसा अर्ध नग्न होने से तो अच्छा है स्थायी रूप से दुनिया छोड़ के चले जाना।'' एक ने लिखा, ''जल्दी ठीक हो जाओ उर्फी......पैप्स आपका ही इंतजार कर रहे हैं।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। फिलहाल देखिए उनका ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications