नागपुर के पुलिस कमिश्नर से इसलिए भिड़ गईं उर्फी जावेद? ट्रांसजेंडर्स के लिए उठाई आवाज!

urfi javed

हमेशा अपने अतरंगी और बोल्ड कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद इस वक्त किसी और कारण से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा स्टोरी साझा की है जो कि छा गई है। उन्होने इस दौरान नागपुर के पुलिस कमिश्नर से अपनी बात कही है और ट्रांसजेंडर्स के लिए आवाज उठाई है। उर्फी जावेद ट्रांस लोगों को भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी और इसमें सीपी अमितेश कुमार की तस्वीर नजर आ रही थी।

इसके साथ उन्होने लिखा था, "भिखारी अपराधी नहीं है, प्रतिबंध असंवैधानिक है"। हालांकि इसके पहले उर्फी जावेद ने एक और पोस्ट किया था और कुछ ऐसा लिख दिया था जिसको डिलीट करना पड़ा।

उन्होने लिखा था, "इसको कमिश्नर किसने बनाया?" हालांकि इसके बाद उनका दूसरा पोस्ट सामने आया था। बता दें कि इस पोस्ट पर लिखा हुआ दिख रहा है कि.. ''ट्रांस लोगों के लिए नागपुर में सीपी अमितेश कुमार ने भीख मांगने पर प्रतिबंध लगा दिया है।''

इसी बात को उर्फी जावेद ने गैरकानूनी बताया था। बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर इस तरह के पोस्ट करती रहती हैं और किसी ना किसी तरह वो लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि इसको लेकर सीपी की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन या जवाब सामने नहीं आया है।

उर्फी जावेद ने कुछ समय पहले अखिलेश यादव को लेकर भी एक पोस्ट किया था जिसमें ट्रांस लोगों को लेकर उन्होने विरोध व्यक्त किया था। अतरंगी फैशन के अलावा वो काफी कुछ ऐसा कर देती हैं जो कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है।

More from Filmibeat

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X