..................... Urfi Javed posed with Tamannaah Bhatia in such a dress, Vijay Verma kept smiling! - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने ऐसी ड्रेस में तमन्ना भाटिया के साथ दिए पोज, मुस्कुराते रहे विजय वर्मा!

urfi javed

फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उन्होने हाल ही में जो ड्रेस पहनी थी उसको लेकर बातें हो रही हैं। लोगों ने इस ड्रेस की तुलना स्ट्रॉबरी कॉंडम से कर दी थी। हालांकि इस इवेंट के दौरान एक और तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के साथ नजर आ रही हैं।

सभी जानते हैं कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी और वो काफी खुश नदर आ रही थीं। उन्होने तस्वीर के साथ लिखा, इस ब्यूटी से मिली। इसके साथ उन्होने तमन्ना भाटिया को टैग किया हुआ है।

हालांकि उन्होने विजय वर्मा के लिए कुछ भी नहीं लिखा है। बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं और कई बार काफी कुछ अजीब पहन लेती हैं। कुछ दिन पहले उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो ब्रा के नाम पर कुछ ऐसा पहने हुए नजर आई थीं कि लोग हैरान रह गए थे।

उनकी इस ब्रा पर फ...क लिखा था। अब उसी ब्रा को उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर पहन लिया है और कैमरे के सामने आकर पैपराजी से पूछने लगी कि बताओ मेरी टी-शर्ट पर क्या लिखा है और उनके पढ़ते ही उर्फी कहने लगीं, गाली देते हुए शर्म नहीं आती तुम्हें?

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X