आगे से संस्कारी.. पीछे से शकीरा.. Urfi Javed ने पीछे मुड़ते ही दिया जोरदार झटका, लोग बोले- अच्छा हुआ सूरज...

Urfi Javed Sanskari Look- उर्फी जावेद का अंदाज बेहद निराला है और इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। उन्होने दो तस्वीरें साझा की हैं जिनके लुक्स को देखकर लोग पागल हो रहे हैं। पहली तस्वीर में आपको काफी संस्कारी उर्फी जावेद देखने को मिलेगी जो कि सलवार सूट में नजर आ रही हैं।
हर तरफ से कवर्ड उर्फी जावेद के इन कपड़ों को देखकर लोग हैरान हो रहे थे कि आज सूरज कहीं पश्चिम से तो नहीं निकल आया है। लेकिन अपनी परंपरा को जिंदा रखते हुए उर्फी जावेद ने जैसे ही पीछे घूमीं सबकी हंसी निकल गई।
जी हां, सामने से जो कुर्ता नजर आ रहा था वो पीछे सिर्फ दो डोरियों में तब्दील हो गया। जी हां, उर्फी जावेद की पीठ पूरी तरह से खुली थी। जैसे ही ये लुक लोगों ने देखा वो मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझे लगा आज ये संस्कारी लड़की बन गई है फिर पीछे देखा तो सबकुछ खुला है।''
एक ने लिखा, ''आगे से पूजा, पीछे से पूह।'' एक ने लिखा, ''इनकी उमर से बड़े तो इनके संस्कार हैं।'' एक ने लिखा, ''बैक' टू बैक अच्छी चीजें।'' एक ने लिखा, ''अरे दीदी ये सूरज किधर से निकल गया।'' इस तरह से लोग लगातार उर्फी जावेद का मजाक बना रहे हैं।
लेकिन हमेशा की तरह इस बार फिर उर्फी ने किसी कमेंट पर जवाब नहीं दिया है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया क्वीन हैं क्योंकि उर्फी इकलौती ऐसी कलाकार हैं जो कि हमेशा ही खबरों में रहती हैं। उर्फी कभी फैशन सेंस के चलते, कभी अपने विवादित बयानों के चलते तो कभी कभी पैपराजी पर गुस्से करने की वजह से।
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा ही हर मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदे पार की हो, क्योंकि इससे पहले कई बार अतरंगी फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस दिखा चुकी हैं।
कई बार जिसकी वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। परंतु उर्फी कभी कभी भी अपनी अदाएं दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं। फिलहाल आप देखिए उर्फी जावेद की ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications