नया बवाल करने को तैयार उर्फी जावेद, बिना कपड़ो के बदन पर मलवाई ये चीज और...

Urfi Javed New Look: फैशनेस्टा उर्फी जावेद अपने नए लुक्स को तैयार करने के लिए अपना जी जान लगा देती हैं। जहां उर्फी का कुछ ही देर पहले पहला चांद वाला लुक सामने आया था तो वहीं अब घर पहुंच कर ये हसीना अपने अलग लुक की तैयारियों में लग गई है।
उर्फी जावेद ने अपने नए लुक की तैयारियों का BTS वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। उर्फी इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस से अपना नया लुक तैयार कर रही हैं। बिना कपड़ो को उर्फी ने इसे बदन पर लगाया और फिर सुखाने के बाद इसपर गोल्डन कलर किया गया है।
ऐसे में साफ है कि उर्फी एक बार फिर से अपने फैंस के बीच हंगामा बरपाने के लिए तैयार हैं। ये तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ क्रेजी आ रहा है।' उर्फी की ये तस्वीरें और वीडियो देख फैंस उनके इस लुक का और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications