Ram Mandir Pran Pratishtha की ख़ुशी में उर्फी जावेद ने करवाया हवन, फैंस को भी दी बधाई, वीडियो वायरल

Urfi Javed On Ram Mandir Pran Pratishtha: आज यानी कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। राम भक्ति में पूरा देश लीन हो चुका है। इसी बीच फिल्मी सितारे भी बढ़ चढ़कर इस राम मंदिर के उद्घाटन में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इसी बीच इंटरनेट सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में उर्फी जावेद ने हवन करवाया।
उर्फी जावेद का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इसमें वह पंडित जी के साथ में बैठकर हवन कर रही है। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का बेहद ही प्यारा सूट पहना हुआ है। इस दौरान उर्फी जावेद काफी सिंपल अंदाज में नजर आ रही है। उनकी इस वीडियो की खूब तारीफ भी की जा रही है।
उर्फी जावेद वैसे तो मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती है और इसके बावजूद भी वह हिंदू धर्म में काफी ज्यादा आस्था रखती हैं। अक्सर उन्हें मंदिर में पूजा करने के लिए जाता हुआ देखा जाता है। वह गणेश चतुर्थी पर भी भगवान गणेश के मंदिर जाती हैं और पूजा करती हैं। अब उर्फी जावेद का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
उर्फी जावेद के इस प्यारे से वीडियो पर उनके फैंस नहीं प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर तो कंफ्यूज है कि वह मुस्लिम है या फिर हिंदू है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि हमें हर धर्म को मानना चाहिए जैसे उर्फी जावेद मान रही है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन कपड़े अगर भगवा रंग के होते तो ज्यादा अच्छा होता।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद के इस वीडियो पर 30000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और लगातार उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद को अक्सर उनके बोल्ड और अजीबोगरीब ड्रेस पहनने को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन अब उनके इस कदम ने लोगों को उनका फैन बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications