उर्फी जावेद ने पहली बार कैमरे के सामने खोली अपनी अलमारी, कपड़ों की जगह निकली ऐसी ऐसी चीजें

Urfi Javed Iconic Looks: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद हर दिन अपने नित नए लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने अपना ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जो कि काफी दिलचस्प है। उर्फी जावेद ने इस बार अपनी कपड़ों की अलमारी खोलकर फैंस को अपने सबसे आइकॉनिक लुक्स फैंस को दिखाए हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने अपने आइकॉनिक लुक्स में से पहले वो नीला तार निकाला और फिर उर्फी ने अपनी दूसरी ड्रेस के तौर पर वो चेन निकाली जिसे उन्होंने अपने बदन पर लपेटा था। वहीं तीसरी आइकॉनिक ड्रेस दिखाते हुए उर्फी ने अपनी अलमारी से कैंडी फ्लॉस निकाला।
उर्फी जावेद के इस ड्रेसेस को देखने के बाद फैंस उर्फी की अलमारी से और भी ड्रेसेस देखने की डिमांड कर रहे हैं। उर्फी का कमेंट सेक्शन ऐसे ही तमाम मजेदार रिएक्शन से पटा हुआ है।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications