सिर्फ एक पैर में पैंट पहने दौड़ीं उर्फी, बोलीं- मुझसे कुछ मांगो... लोग बोले- हमपे रहम करो बहन

urfi javed christmas look

Urfi Javed Christmas Look: फैशन सेंसशन उर्फी जावेद हर दिन अपने बोल्ड और बिंदास फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। उर्फी जावेद के क्रिसमस लुक का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। ऐसे में उर्फी भी भला कहां पीछे रहने वाली थीं। उर्फी जावेद ने अपना क्रिसमस लुक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। हसीना का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो चला है। उर्फी जावेद के इस वीडियो को देखने के बाद साफ है कि हसीना ने अपने क्रिसमस लुक को भी बोल्डनेस का तड़का लगाने से नहीं छोड़ा है।

उर्फी जावेद का क्रिसमस लुक
उर्फी जावेद के क्रिसमस लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान रेड कलर के लेटेक्स जंपसूट ड्रेस में तेज कदमों से स्टइलिश वॉक करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने अपने इस लुक को बोल्ड टच देने के लिए सिर्फ एक ही पैर में ट्राउजर्स कैरी की और दूसरी पैर के ट्राउजर को कट आउट कर दिया है। इसके साथ ही इस हसीने ने अपने जंपसूट को ऊपर से भी कई बोल्ड कट दिए हैं। उर्फी ने अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'आपको सेंटा यहां है! कोई विश मांगिए।'

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां इस हसीना के फैंस उनके इस लुक को खूब क्रिएटिव करार दे रहे हैं तो वहीं तमाम नेटिजंस उर्फी के इस लुक को ट्रोल कर हुए कमेंट कर रहे हैं, 'हस करो हमपे रहम भी करो बहन'। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पीछे डॉगी पड़ गया था क्या।'

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X