Urfi Javed का फोन नंबर Leak, बच्चे फोन करके दे रहे हैं गंदी गालियां, क्या है पूरा मामला !

Urfi Javed Video: सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों के कारण लोगों की नजर में आना उर्फी जावेद के लिए आसान नहीं है। कई बार उन्हें इसके लिए बुरी तरह ट्रोल भी होना पड़ा है। हाल ही में कम उम्र के कई टीनेज ग्रुप के बच्चों ने उर्फी को परेशान किया। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। उर्फी जावेद को टीनेज ग्रुप से फोन और गाली सुनने को मिल रही हैं। इस वजह से उर्फी इन दिनों काफी परेशान हैं।
ऐसा लगता है कि ट्रोल होने से ज्यादा उर्फी के जीवन पर यह फोन काॅल अधिक प्रभावित कर रहा है। उर्फी जावेद ने अपनी भड़ास निकालते हुए इन लड़कों की प्रोफाइल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में टैग किया है।उर्फी जावेद ने इसके साथ लिखा है कि यह बच्चा और इसके 10 दोस्त मुझे नॅान स्टॅाप कॉल किए जा रहे हैं।
मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि इन लोगों को मेरा नंबर कैसे मिला है? वो लोग मुझे फोन करके गालियां दे रहे हैं। आज कल के बच्चों को क्या हो गया है, वो मुझे बिना वजह के हैरास कर रहे हैं। मैं इन 10 लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं। लेकिन अगर आप में से कोई इन्हें जानता है कि मुझे इनके माता-पिता का नंबर दीजिए।
मैं इसके लिए इनाम दूंगी।उर्फी के लिए यह दिक्कत यहां पर नहीं खत्म हुई। लड़कों ने उर्फी के स्टेटस को शेयर कर दिया है। एक्ट्रेस ने इसके आगे लिखा है कि अगली पीढ़ी बर्बाद हो गई है। यह बच्चा मेरी स्टोरी को बहुत ही फक्र के साथ शेयर कर रहा है। वो माफी मांगने की बजाए इसकी नुमाइश कर रहे हैं।
उर्फी जावेद आगे लिखती हैं कि यह सभी लड़के अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़कियों को कॉल करते हैं। गालियां देकर प्रैंक करते हैं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने अतरंगी स्टाइल के साथ लगातार इंस्टाग्राम के जरिए उन लोगों को भी लताड़ लगा रही हैं जो कि उन्हें फैशन सेंस और बोल्ड फोटो के कारण टारगेट करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
