..................... Urfi Javed New Video wearing pink outfit during ganpati bappa darshan people amazed - Hindi Filmibeat

नाम के कपड़े पहनने वाली Urfi Javed को बप्पा ने दे दी अक्ल, एक हाथ का घूंघट ओढ़कर पहुंचीं मंदिर

Urfi Javed

Urfi Javed Video: अटपटे कपड़ों के लिए मशहूर उर्फी जावेद के वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं। उनके हर आउटफिट को लोग काफी ध्यान से देखते हैं और उनके लुक की कभी-कभी आलोचना भी करते हैं। हाल ही में उर्फी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची और उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया।

उर्फी जावेद ने आज सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। कारण ये है कि वो लाल बाग चा राजा भगवान गणपति की आरती करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उर्फी ने अपने लुक्स से भी लोगों को चौंकाया जो कि काफी शानदार था। उर्फी जावेद गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था और उन्होंने एक हाथ लंबा घूंघट भी ओढ़ा था।

उर्फी जावेद इससे पहले एक बेहद अटपटे आउटफिट में नजर आई थीं। उर्फी को काले रंग की चेकर्ड पोशाक पहने हुए देखा गया था, जिसमें एक डीप कट-आउट दिखाई दे रहा था, जिसमें उनका क्लीवेज साफ नजर आ रहा है। इस फिटिंग बॉडीसूट में एक केप भी शामिल था। हालांकि, जिस चीज़ ने वास्तव में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, वह थी उसकी स्पष्ट रूप से उभरा हुआ शरीर का पिछला हिस्सा।

इससे पहले भी उर्फी जावेद गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी तो उन्होंने लोगों को चौंका दिया था। इस दौरान उर्फी ने लाल रंग का सूट पहना था और अपने इस लुक को अतरंगी टच देने के लिए आई एसेसीरी कैरी की थी। उर्फी की ये एसेसीरी चश्मे के फ्रेम लुक की थी। इस एसेसीरीज को भगवान के मुकुट की तरह सजाया गया था। इसके साथ ही हसीना ने मंदिर के बाहर आकर गणपति बप्पा मोरया का जयकारा भी लगाया।

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X