..................... Urfi Javed new video in kitchen wearing torn dress and experimenting with kurkure - Hindi Filmibeat

किचन में जाने के लिए Urfi Javed ने पहनी कटी-फटी ड्रेस, फिर दिखाई ऐसी कुकिंग स्किल कि ठनक जाएगा माथा

Urfi Javed

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद हर बार अपने आपको चर्चा में रखती हैं। फिर वो चाहे उनके अटपटे बयान हो या फिर उनकी अजीब कपड़े लेकिन इस बार तो उर्फी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग उनकी हरकत देखकर काफी हैरान हो गए हैं और माथा भी पीटने लगे हैं।

उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में वो किचन में नजर आ रही हैं, उन्होंने ग्रे कलर का कटा-फटा टॉप पहना है और उसके मैचिंग की स्कर्ट भी पहनी है। उर्फी ने अपने बालों को भी बांधा हुआ है। इस वीडियो में उनके हाथ में एक कुरकुरे का पैकेट नजर आ रहा है और उनका कहना है कि वो जिस तरीके से कुरकुरे खाती हैं, उससे स्वाद बेहतर होता है। वो एक स्ट्रेनर में कुरकुरे को डालती हैं और फिर उसे पानी से धो देती हैं। उर्फी का मानना है कि ऐसा करने से कुरकुरे का सारा मसाला निकल जाता है और वो टेस्टी लगने लग जाते हैं।

उर्फी का ये वीडियो देखकर लोग उनके खाने की चॉइस को देखकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'उर्फी हो और वो कुछ अनोखा ना करे, ऐसा कभी हो सकता है?', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इस पाप के लिए तु्म्हे जेल जाना होगा', वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'अब हम आपको कुरकुरे के आउटफिट में देखना चाहते हैं'।

आपको बता दें इससे पहले उर्फी जावेद अपने ऐसे आउटफिट की वजह से चर्चा में आईं, जिसे पहनने के बाद वो काफी फनी लग रही थीं। इस वीडियो में उर्फी ब्लैक कलर की शर्ट टांगे नजर आ रही है। ये शर्ट काफी ऊपर से पहन गई है और शर्ट को सीधा खड़ा रखने के लिए कपड़े टांगने वाले हैंगर का सहारा लिया गया है। इस आउटफिट में देखने के लिए उर्फी ने शर्ट के चेस्ट एरिया पर दो छेद कर दिए हैं ताकि उन्हें देखने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

काम को लेकर बात करें तो उर्फी जावेद ने 'बेपनाह', 'कसौटी जिंदगी की' और 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे शो में काम किया है। हालांकि, इन सीरियल में उनका रोल बहुत लंबा नहीं था। वह 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हालांकि, पहले हफ्ते में ही वो इस रिएलिटी शो से बाहर हो गई थीं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X