..................... Urfi Javed new video came out where actress appeared with arjun kapoor urfi javed new video - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड तक पहुंची Urfi Javed की पहुंच, इस बड़े एक्टर के साथ पहले मिलाया हाथ और फिर खिंचवाने लगीं फोटोज

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

urfi javed new video

Urfi Javed New Video: उर्फी जावेद पिछले काफी दिनों से अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि इंडस्ट्री में अपनी पहुंच के लिए जानी जाने लगी हैं। उर्फी ने जब अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइनर साड़ी में अपनी फोटोज क्लिक करवाईं तो सबका मुंह खुला का खुला ही रह गया। इस फोटोशूट के तुरंत के बाद उनका डर्टी मैगजीन के साथ भी फोटोशूट सामने आया, जिसमें उनके बोल्ड लुक ने मीडिया के सामने सुर्खियां बटोरीं और हाल ही में वो एक पार्टी में नजर आईं, जहां उनके लुक की लोगों ने खूब तारीफ की और अब वो लगता है बॉलीवुड में भी अपने पैर पसारने की फिराक में हैं।

उर्फी और अर्जुन
उर्फी जावेद का हाल ही में एक कातिलाना लुक सामने आया है, जिसमें वो बेज कलर की ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस नए वीडियो में वो मशूहर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के पास जाती हैं और हाथ मिलाती हैं और फिर वो एक-दूसरे को साइड हग देते हैं। उर्फी के कहने पर अर्जुन और उर्फी दोनों तस्वीरें खिंचवाने लग जाते हैं और उर्फी वहां से चली जाती हैं। उर्फी के लुक की बात करें तो उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसकी स्कर्ट एक हिस्सा काफी ज्यादा खुला-खुला सा था। उनकी ड्रेस का डिजाइन काफी हद तक एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से मिलता-जुलता था।

पिछली रात का लुक
आपको बता दें, हाल ही में अबू जानी संदीप खोसला के फैशन शो में और फिर जावेद नजर आई और वहां पर उनका एक दमदार लुक देखा गया। उर्फी जावेद इस लेटेस्ट अंदाज में काफी ज्यादा हॉट एंड बोल्ड नज़र आ रही थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने लाल कलर की काफी खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी और साथ ही एक न्यूड ब्लाउज पहना हुआ था जिस पर कुछ डिजाइन टाइप भी बना हुआ था। इसी के साथ साथ अगर हम उर्फी जावेद के पूरे लुत की बात करें तो उन्होंने कानों में भी काफी खूबसूरत इयररिंग्स पहने हुए हैं। इसी के साथ-साथ बालों को खुला रखा हुआ है और काफी न्यूड मेकअप भी किया हुआ है। उर्फी के इस लुक की लोगों ने खूब तारीफ भी की थी।

Read more about: urfi javed arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X