Valentine's Day पर गुलाब बनकर खिल उठीं Urfi javed, लुक्स देख फैन्स बोले- छा गईं आप तो...

Urfi Javed New Look On Valentine's Day: टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी और फैशन आइकन के नाम से मशहूर उर्फी जावेद आए दिनों लाइमलाइट में बने रहने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। कभी उर्फी जावेद का चुलबुला अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है तो कभी उर्फी जावेद के कपड़े फैन्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हर खास मौके पर हर फंक्शन पर यहां तक की हर खास दिन पर उर्फी जावेद के नए आउटफिट के आने का इंतजार किया जाता है। वहीं आज वेलेंटाइन डे के खास मौके पर फैन्स सुबह से ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टकटकी लगाए बैठे थे कि कब उर्फी का नया लुक देखने को मिलेगा अगर आप भी चाहते हैं उर्फी का ये नया लुक देखना तो पढ़ें पूरी खबर...
वेलेंटाइन डे पर दिखा उर्फी जावेद का नया लुक
हाल ही में उर्फी जावेद को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां उर्फी जावेद अपने नए और लेटेस्ट वेलेंटाइन डे लुक में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने बेबी पिंक कलर का बॉडीकॉन टू पीस आउटफिट कैरी किया है इसी के साथ ही उन्होंने एक आर्टिफिशियल रेड रोज अपनी ड्रेस पर लगा रखा है जो उनकी ड्रेस को कंप्लीट लुक दे रहा है। न्यूड मेकअप और क्लासी लुक में उर्फी जावेद बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। यहां तक की उर्फी जावेद के चाहने वालों को उनका ये नया आउटफिट बेहद पसंद आ रहा है।
फैन्स ने की जमकर तारीफ
बता दें कि उर्फी जावेद हर बार की तरह इस खास मौके पर अपने चाहने वालों के लिए गिफ्ट भी लेकर आईं थीं। इसी के साथ ही उर्फी जावेद ने अपने फैन्स के साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। फिलहाल तो बता दें कि उर्फी जावेद के चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं एक ने कहा क्या बात है नया लुक तो आप ही क्रिएट कर पाती हो तो वहीं दूसरे ने कहा आप पर हर आउटफिट सूट भी करता है और आप बहुत ही खूबसूरती से उसे जस्टिफाई करती हैं छा गईं आप तो। बता दें कि उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











