देर रात उर्फी जावेद ने पहन लिए ऐसे कपड़े, लोग माथा पकड़कर बोले- 'इसे सबसे पहले चांद पर भेजो'

Urfi Javed New Dress: अपने अजीबोगरीब आउटफिट को लेकर मशहूर उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने एक ऐसे आउटफिट का शोकेस किया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में पिंक कलर का आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो फूशिया पिंक ट्यूब टॉप और मिनी स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं और उसके ऊपर उन्होंने कुछ अतरंगी सा पहना हुआ है, जिसे उन्होंने अजीब तरीके से लपेट लिया था और उसे स्कर्ट की तरह लटका रखा था।
उर्फी जावेद ने हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर सलवार सूट में एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसकी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी और उनके फैंस कर रहे थे कि उर्फी सुंदर लग रही है। हालांकि कुछ लोगों ने इसपर भी उनका मजाक उड़ाया था और कहा था कि ये कौन है? पहचान नहीं पा रहे क्योंकि ऐसे कपड़ों में कभी देखा नही है।
उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं और हाल ही में उनको बिग बॉस ओटीटी पर देखा गया था। वो घर के अंदर गईं थीं और घर का माहौल काफी ज्यादा शानदार कर दिया था। उर्फी जावेद लगातार काम कर रही हैं और आने वाले समय में वो ऐसे ही रहने वाली हैं।
उर्फी जावेद को 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications