..................... Urfi Javed New Outfit video gone viral uorfi javed brown cutout dress is trolled by people - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने फिर पहनी खुली-खुली ड्रेस, आउटफिट पर लगे कट को देख एक ही जगह थमी निगाहें

Urfi Javed New Outfit

Urfi Javed New Outfit: मनोरंजन जगत में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उर्फी जावेद की चर्चा ना हो। कभी अपने कपड़े तो कभी अपने बयान की वजह से उर्फी हमेशा ही खबरों में छाई रहती हैं। हर रोज उर्फी अपने फैंस के लिए नए-नए लुक लेकर आती ही रहती हैं और एक बार फिर से वो हाजिर हैं अपने नए लुक के साथ। उर्फी का हाल ही में एक नया वीडियो आया है, जिसमें उनका अजीबोगरीब आउटफिट चर्चा का विषय बन गया है। उनकी ये ड्रेस इतनी ज्यादा खुली है कि लोग भी हैरान हो रहे हैं और एक बार फिर से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

उर्फी की नई ड्रेस
उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो ब्राउन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका लुक देखकर हर कोई तरह-तरह की बात कर रहा है। उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने जो ड्रे पहनी है उसे देखकर लग रहा है कि वो लेदर की है। उनकी ड्रेस में इतने सारे कटआउट हैं कि लोग देखने पर मजबूर हैं कि उन्होंने आखिर ये पहना क्या है। उर्फी जावेद के इस लुक को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है- 'मेरी अधूरी इच्छा और उर्फी जावेद के कपड़े कभी पूरे नहीं हो सकते'। एक और यूजर ने लिखा है- 'रोज ये ऐसे कपड़े पहनके जाती कहां पर है'। एक यूजर ने तो उर्फी जावेद को अश्लील ही बता दिया।

गोल्डन ड्रेस में चलना-फिरना भी हुआ था मुश्किल
आपको बता दें, इससे पहले उर्फी जावेद एक गोल्डन ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो रहा था। इस ड्रेस में वो इतनी ज्यादा अनकंफर्टेबल थीं कि लोगों ने उर्फी को पकड़कर वैनिटी में चढ़ाया। बात करें लुक की तो उर्फी जावेद ने एक ऐसी ड्रेस पहन रखी थी जो कि काफी रिवीलिंग है और उनके पैर तक नहीं खुल पा रहे थे। अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती उर्फी जावेद की ये ड्रेस ऊपर से सिर्फ एक धागे में अटकी नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X