..................... Urfi Javed new outfit is with tennis racket blown people mind now video is viral - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने खेलने वाली इस चीज को ही बना लिया अपना टॉप, लोगों ने पूछा- 'अब गेंद कहां मारें'

Urfi Javed

Urfi Javed New Outfit: बात जब सबसे विवादित सेलेब की हो तो भला उर्फी जावेद को कैसे भूला जा सकता है। वो आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती ही हैं। उनके DIY आउटफिट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं और एक बार फिर वो हाजिर हैं अपने नए आउटफिट के साथ।

उर्फी जावेद का नया आउटफिट

उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में उन्होंने टेनिस रैकेट हाथ में ले रखा है। वो सोफे पर बैठकर टेनिस रैकेट में कुछ धागे लगा रही हैं। लेकिन जैसे ही शॉट चेंज होता है, वो नए आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस नए आउटफिट के लिए उन्होंने ग्रीन रंग की स्कर्ट पहन रखी है और ऊपर टेनिस रैकेट का टॉप बना रखा है, जिसमें फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है।

लोगों ने किया अजीबोगरीब कमेंट

उर्फी जावेद के इस आउटफिट को लेकर लोग अजीबोगरीब कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने कहा- 'तू नारी नहीं, पिशाचिनी है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे इस रैकेट से खेलना है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसको लगा डाला तो लाइफ झिंगालाला'। एक और यूजर ने लिखा- 'मच्छर मारने वाला बटन'। एक यूजर ने लिखा-'अब गेंद कहां मारें'।

उर्फी का करियर

उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई नामी सीरियल्स में छोट-मोटे रोल्स भी किए थे। यही नहीं, वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी एक छोटे रोल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन ये उनका अतरंगी फैशन ही था, जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X