अपने नए लुक के लिए चलता फिरता हैंगर बनीं Urfi Javed, लोगों ने फैशन सेंस देखकर पीट लिया माथा

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद आए दिन अपने लुक से कुछ हटके करती ही रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने लोगों को हैरान कर देने वाला काम किया है। हमेशा लोगों की हर फैशन कसौटी पर खरी उतरते हुए उर्फी ने एक और कारनामा कर दिखाया है।
उर्फी जावेद का नया लुक सामने आ गया है और इस बार वो अपने लुक के लिए चलता फिरता हैंगर बन गई हैं। जी हां, उर्फी जावेद हाल ही में एक और अजीबोगरीब लुक में नजर आईं। उर्फी जावेद ने व्हाइट शर्ट कैरी किया जिस पर टाई लगी। उर्फी जावेद ने शर्ट को हैंगर पर लटका दिया और गले में बांध लिया। हसीना ने इसके साथ नीचे ब्लैक रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी और अपने लुक को ब्लैक दस्तानों से पूरा किया था।
उर्फी ने अपने लुक को ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया था। जो कि काफी ज्यादा हाई थी। उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है और लोग उन्हें एक बार फिर से ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन उर्फी जावेद के लिए इस तरह की ड्रेस पहनना आम बात है। उर्फी जावेद अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications