कपड़े पहनकर Urfi Javed ने छुड़ाए लोगों के पसीने, अंदर से सरकी ऐसी चीज कि हर कोई बोला- वाह उर्फी जी वाह!

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद एक ऐसी हसीना है, जो अपने अतरंगी स्टाइल से लोगों के दिमाग को हिला कर रख देती हैं। एक बार फिर से उर्फी जावेद ने लोगों को हैरान करके रख दिया है, उनका हालिया वीडियो देखकर लोग काफी ज्यादा सकते में आ गए हैं।
उर्फी जावेद का हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो एक अतरंगी जैकेट में नजर आ रही हैं। इस पिंक रंग की ओवरसाइज जैकेट में बड़ी-बड़ी आंखें बनी हुई थी और इन आंखों से आंसू बहते हुए दिख रहे थे, जो कि नीले रंग के। उर्फी जावेद का ये स्टाइल देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
आपको बता दें, इससे पहले उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अटपटे आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने अपना मुंह ढक रखा था और तभी उनका सामना राज कुंद्रा से हुआ और उन्होंने भी अपना मुंह ढक रखा था। मजेदार बात ये थी कि राज कुंद्रा ने इस दौरान उर्फी जावेद आदाब भी किया। उर्फी जावेद वहां खड़ीं थीं और हैरत भरी निगाहों से राज कुंद्रा को देखा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
आपको बता दें, राज कुंद्रा ने मजाक बनाते-बनाते उर्फी जावेद को भी लपेटे में ले लिया था और कहा था 'पिछले 2 सालों में अगर मुझे किसी ने प्यार दिया है तो वो है पैपराजी, क्योंकि पैप्स के लिए दो ही स्टार हैं। एक मैं और दूसरी उर्फी जावेद... मीडिया यही देखती है कि राज कुंद्रा अब क्या पहनेगा और उर्फी जावेद अब क्या नहीं पहनेगी।'
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications