Urfi Javed: सीने पर सींग लगाकर उर्फी पहुंच गई पार्टी में, इस एक्ट्रेस ने गले लगाने की कोशिश की तो...

Urfi Javed New Look: अपने अटपटे फैशन और बोल्ड बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। उर्फी जावेद आए दिन अपने लुक से लोगों को हैरान करती रहती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस को हैरत में डाल दिया है।
उर्फी जावेद को हाल ही में एक पार्टी में स्पॉट किया गया था, इस पार्टी में उनका लुक काफी अजीब था। उनका लुक ऐसा था कि लोग गले लगने से भी डर रहे थे। हालांकि, एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने गले लगने की भरपूर कोशिश की लेकिन उर्फी के कारनामों की वजह से वो गले लग नहीं पाईं। उन्हें झुककर उर्फी के पेट को गले लगाना पड़ा।
इस पार्टी में उर्फी ने मिडी ड्रेस पहनी हुई थी, जो कि ऑफ शॉल्डर थी और ग्लिटरी भी थी। उनकी ड्रेस का गोल्डन टोन में था। इस पार्टी में वो अपनी दोस्त के साथ पहुंची थीं। जिन्होंने पिंक कलर की ब्रालेट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। उर्फी ने पहले अपने लुक को जैकेट से ढक रखा था। इस पर वो पैपराजी से कहती हैं कि तुम लोगों ने मेरी फोटो पहले क्यों ले ली? लेकिन जैसे ही वो दिव्या अग्रवाल को देखती हैं अपनी जैकेट हटा देती हैं और दिव्या हैरान रह जाती हैं और पूछती हैं कि अब मैं गले कैसे मिलूं?
इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से उर्फी जावेद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बेवकूफी की सारी सीमाएं पार', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इस बार आइसक्रीम वालों का आइसक्रीम कोन चुराया', तीसरे यूजर ने लिखा- 'हमारे गांव में चिड़िया पेड़ों पर ऐसे ही घोसले बनाती है', चौथे यूजर ने लिखा- 'ये भैंस के सींग यहां कैसे आ गए'। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'लोग बेशर्मी पर उतर कर अपने आप को सुंदर समझते हैं', दूसरे यूजर ने लिखा- कोरोना के समय ऐसे कपड़े पहन के निकलतीं तो मोदी जी भी तारीफ करते....सोशल डिस्टेन्सिंग के काम तो आता'।
उर्फी जावेद आए दिन लोगों को अपने लुक से हैरान कर देती हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हैं तो कुछ लोग उन्हें उनके बेबाक फैशन के लिए उनकी तारीफ करते हैं। उर्फी आजतक कई विवादों में आ चुकी हैं लेकिन हर विवाद उनकी हिम्मत के आगे छोटा और फीका पड़ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications