उर्फी जावेद का नया कारनामा, सात शर्टों की कॉलर से बना ली अजीबो-गरीब ड्रेस; चल पाना भी हुआ मुश्किल

Urfi Javed

Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद हमेशा अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपने आउटफिट से लोगों को हैरान कर दिया है। जी हां, हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने आउटफिट से लोगों को हैरान कर दिया है और सब यही सोच रहे हैं कि उर्फी ने पहना क्या है?

उर्फी जावेद का हाल ही में एख वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अजीबोगरीब आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक आउटफिट पहना है, जिसमें काफी सारे मैचिंग शर्ट के कॉलर लगे हुए हैं। इस ड्रेस का नाम उर्फी जावेद ने 'शर्ट अप' ड्रेस रखा है। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग अपना माथा पीट रहे हैं।

कई लोगों ने उर्फी जावेद को ट्रोल किया। एक यूजर ने उर्फी जावेद को लेकर कहा- 'क्या औरत है ये कार्टून नेटवर्क', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसको कोई इज्जत से रहना सिखा दो, हिंदू समाज के नाम पर कलंक है ये'। एक और यूजर ने कमेंट किया- 'मेरी हंसी नहीं रुक रही', वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- '6 शर्ट पहन कर भी पूरी बॉडी नहीं ढक पाई नॉर्मल लोगो की एक में ही ढक जाती है'। हालांकि एक शख्स ने उर्फी की तारीफ भी की और लिखा- 'कपड़ों का तो पता नहीं, पर ये क्यूट लग रही है'।

बता दें कि उर्फी अपने इसी अंदाज के लिए मशहूर हैं वो कपड़ों के साथ साथ भी चीज को बदन पर लगाकर ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी अपने इस अंदाज के कारण विदेशों में भी नाम काम रही हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनका हर एक्सपेरिमेंट लोगों को हैरान कर देता है।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X