..................... Urfi Javed New Dress is made from twigs and green leaves uorfi javed new outfit - Hindi Filmibeat

झाड़ी की स्कर्ट और पत्तों से ब्रालेट बनाकर उर्फी ने पहनी अनोखी ड्रेस, बार-बार जूम करके वीडियो देख रहे लोग

urfi javed

Urfi Javed Dress: मशहूर या यूं कहें कि कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपने अटपटे फैशन की वजह से चर्चा का विषय बनती हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए एक नई तरह की ड्रेस चुनी है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

उर्फी की अनोखी ड्रेस

उर्फी जावेद ने थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी ड्रेस की झलक देती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इस बीर उन्होंने झाड़-फूस से अपनी ड्रेस बनाई है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग झाड़ फूस के टुकड़ों को मिलाकर स्कर्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं और फिर कुछ पत्तों से उन्होंने टॉप बनाया। यह देखने में एक ड्रेस की तरह लग रही थी।

एक भी पैसा नहीं लगा

उर्फी ने इस वीडियो में बताया कि उनकी इस ड्रेस को बनाने में एक भी पैसा नहीं लगा। बल्कि गांव में मौजूद चीजों से ही डिजाइनर ने यह ड्रेस बनाकर दी है, जिसे उर्फी ने काफी फैशनेबल तरीक से स्टाइल किया है। इस वीडियो को देखकर टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने एक्ट्रेस के आउटफिट की तारीफ की है।

उर्फी की लड़ाई

आपको बता दें, इससे पहले उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर एक शख्स से लड़ते हुए नजर आई थीं। र्फी को बैकलैस रिस्क आउटफिट्स में देखते ही एक शख्स कमेंट करते हुए कहता है इंडिया का नाम खराब कर रखा है, ऐसे कपड़े पहनती है। ये सुनते ही उर्फी इस शख्स पर भड़क उठती हैं और कहती हैं कि आपके बाप का कुछ जा रहा है?? नहीं जा रहा ना आपके बाप का... अंकल जाओ अपना काम करो... इसी बीच उर्फी की बहन इस लड़ाई को शांत करती दिखाई दे रही हैं। उर्फी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया है और तमाम लोग उर्फी के इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X