अस्पताल से बाहर आते ही Urfi Javed ने कपड़ों पर चिपका लिए कांटे, जालीदार आउटफिट में हसीना ने दिखाया इनरवेयर

Urfi Javed New Dress: अपने अटपटे फैशन से खबरों में बनी रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं और एख बार फिर से वो हाजिर हैं अपने नए एक्सपेरिमेंट के साथ। जी हां, उर्फी जावेद की नई ड्रेस की झलक सामने आ चुकी है और हर बार की तरह, इस बार भी वो काफी हटके लग रही हैं।
उर्फी जिस ड्रेस में नजर आ रही हैं, वो सेमी ट्रांसपैरेंट है और उसमें कई जगह कांटे लगे हुए हैं। उर्फी जावेद ने ड्रेस से मैच करती हुई कैप भी लगाई है और इस कैप में भी कांटे लगे हुए हैं। उर्फी की ये ड्रेस रेड कलर की है और इस आउटफिट में उनके अंदर के कपड़े साफ नजर आ रहे हैं।
उर्फी जावेद ने ड्रेस पहनी हो और वो ट्रोल ना हों, ऐसा कैसे हो सकता है। उर्फी जावेद का नया लुक देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है और उन्हें हर बार की तरह लोग इस बार भी खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'जहरीला नहीं वाहियात ड्रेस है ये', दूसरे यूजर ने लिखा- 'एकदम लाल लंगूर लग रही है, इसकी वीडियो देखकर दिमाग खराब हो जाता है, तीसरे यूजर ने लिखा- 'आप इनसे नफरत कर सकते हो लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते'।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उन्होने कई टीवी रिलालिटी शो में काम किया है। फिलहाल वो इंस्टाग्राम पर पूरी तरह से फोकस करती हैं और खबरों का हिस्सा रहती हैं।
इससे पहले उर्फी जावेद ने खुद से जुड़ा एक हेल्थ अपडेट शेयर किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, फोटो में उर्फी जावेद को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है, जहां वह मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगाए वे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था कि '2024 की धमाकेदार शुरुआत।' लेकिन अब लगता है कि उर्फी ठीक हो चुकी हैं और अपने पुराने वाले रूप में वापस आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications