फैशन में उर्फी जावेद से भी एक कदम आगे रहती हैं उनकी मां, फिटनेस और खूबसूरती देख हो जाएंगे कायल

उर्फी जावेद इन दिनों अपने फैशन सेंस को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा उनका ड्रेसिंग सेंस लोगों को आकर्षित करता है। उनकी अजीबो-गरीब ड्रेसेस भी लोगों को अपनी ओर खींचने पर मजबूर कर देती हैं। इतना ही नहीं उर्फी जावेद की खूबसूरती भी लाजवाब है। उन्होंने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में एक खासा नाम बना लिया है। लेकिन अब उर्फी जावेद के साथ-साथ उनकी बहने और उनकी मां भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। आज हम उर्फी जावेद की मां की ही बात करने वाले हैं।
फैशन में उर्फी से भी आगे हैं उनकी मां
उर्फी जावेद को कई बार उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल होना पड़ जाता है। लेकिन इसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई भी खास असर देखने को नहीं मिलता। कभी तो उर्फी जावेद बबलगम से बनी ड्रेस तो कभी एक पतले से धागे से बने हुए कपड़े पहनकर पब्लिक प्लेस में घूमती हुई नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद को उनकी मां के साथ में मुंबई में स्पॉट किया गया। जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे दिखाई जाए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उर्फी जावेद अपनी मां को इंट्रोड्यूस करवाती हुई नजर आई।
उर्फी की मां का स्टाइलिश लुक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद की मां का नाम जाकिया सुलताना है। जो कि बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आती है। साथ ही साथ उनकी फिटनेस को देखकर हर कोई काफी हैरान है। मैं खुद को फिट रखने के लिए रोजाना जिम भी जाती है और इसकी वीडियोस भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। वायरल वीडियो में नजर आया कि जब उर्फी जावेद को अपनी मां के साथ देखा गया तब उस दौरान उन्होंने लूज वाइट शर्ट और पर्पल कलर का हाई वेस्ट पेंट पहन रखा था। साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर का बैग भी लिया हुआ था।
सोशल मीडिया पर भी रहती हैं खूब एक्टिव
वहीं उर्फी जावेद ने भी वाइट कलर की लूट टी-शर्ट पहन रखी थी और साथ ही लाल रंग के स्पॉट भी उस पर बने हुए थे। एक्ट्रेस ने सिर पर एक यूनिक हेयर एसेसरीज भी लगाई हुई है। उर्फी जावेद की मां जाकिया सुल्ताना भी अपनी बेटी की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरों को भी शेयर करती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications