..................... Urfi Javed momos craving makes her visit street food Urfi Javed loving street food in new look - Hindi Filmibeat

Urfi Javed Video: मोमोज देख लपलपाई उर्फी जावेद की जीभ, इस हालत में पहुंच गई सड़क किनारे

Urfi Javed

Urfi Javed Momos Video: फैशन के जरिए दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद अब बोल्ड लुक्स के साथ साथ बिंदास फैशन सेंस को लेकर भी मशहूर होती जा रही है। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एक बार फिर से उर्फी का बेपरवाह अंदाज देखने को मिल रहा है।

उर्फी जावेद फैशन के साथ साथ खाने पीने की काफी शौकीन हैं। अक्सर उर्फी पैपराजी को भी कभी मिठाई तो कभी पिज्जा और तमाम खाने की चीजें बांटती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही इस हसीना को भी दोस्तों के साथ बड़े बड़े रेस्त्रां में स्पॉट किया जाता है। हालांकि इस बार उर्फी को स्ट्रीट फूट की क्रेविंग उठी है। इसी क्रेविंग को शांत कराने के लिए ये हसीना सड़क किनारे चाइनीज स्टॉल पर मोमोज का लुत्फ उठाती दिखाई दीं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस दौरान अपने सहेली के साथ गर्मा गर्म मोमोज खाती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उर्फी के लुक को भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उर्फी इस दौरान ब्लैक कलर की खूबसूरत ट्यूब ड्रेस में दिखाई दे रही थीं। हसीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X