Urfi Javed को देखते ही टूट पड़े लोग, भीड़ में फंसी हसीना लगाने लगी मदद की गुहार

Urfi Javed Video: सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन स्टाइल से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका लुक नहीं, बल्कि एक ऐसी घटना है, जिसमें वे पब्लिक अपीयरेंस के दौरान काफी अनकंफर्टेबल हो गईं।
दरअसल, हाल ही में उर्फी को मुंबई में स्पॉट किया गया। उन्होंने काले रंग की हुडी पहन रखी थी, जिस पर 'The Traitor' लिखा था। जब वह अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रही थीं, तो वहां मौजूद फैन्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उर्फी को भीड़ से बचना मुश्किल हो गया। वह बार-बार कहती नजर आईं- "धक्का मत दो, जाने दो।" यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
फैशन सेंस को लेकर फिर छाईं उर्फी
हाल ही में उर्फी एक ब्लैक वन-शोल्डर ड्रेस में नजर आई थीं, जिस पर नीले रंग की सुंदर तितलियों की डिजाइन थी। ड्रेस इतनी खूबसूरत थी कि लोग इसे देखकर दंग रह गए। इस लुक ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं।
Cannes में नहीं जा पाईं उर्फी, वीजा हुआ रिजेक्ट
उर्फी जावेद को इस साल Cannes Film Festival में शामिल होना था, लेकिन उनका वीजा रिजेक्ट हो गया। इस बात की जानकारी खुद उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- "मैंने कई बार कोशिश की, कई आइडियाज पर काम किया, लेकिन कुछ भी सफल नहीं हुआ। इस बार Cannes जाने का मौका मिला था, लेकिन वीजा नहीं मिला। हमारी पूरी टीम इस मौके के लिए तैयार थी, हम यूनिक आउटफिट्स भी डिजाइन कर रहे थे, लेकिन अब बहुत मायूस हैं।"
यही नहीं, उर्फी जावेद ने अपनी एक ड्रेस भी बनाई थी कान्स के लिए और उसका नाम दिया था ब्लूमिंग रोज यानि खिलता गुलाब। उर्फी की ये ड्रेस काफी यूनिक थी और जब वो कान्स में नहीं जा पाईं तो उन्होंने मुंबई में उस ड्रेस से अपना फोटोशूट कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications