विवाद के बीच राज कुंद्रा से अचानक टकरा गईं उर्फी जावेद, मास्क मैन ने देखते ही ठोका सलाम, Video

उर्फी जावेद और राज कुंद्रा के बीच जिस तरह की बयानबाजी हाल ही में सामने आई थी। राज कुंद्रा ने एक स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान उर्फी जावेद का मजाक बनाया था और इसके बाद उर्फी जावेद ने उनके एडल्ट वीडियो वाले केस पर तंज कसते हुए जवाब दिया है।
लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं होगी। खुद उर्फी जावेद और राज कुंद्रा ने भी नहीं सोचा होगा कि इस गरमा गर्मी के तुरंत बाद दोनों की टक्कर ऐसे हो जाएगी।
दरअसल एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें उर्फी जावेद और राज कुंद्रा को एक साथ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे से टकरा गए हैं। राज कुंद्रा पहले कार से उतरे थे और जैसे ही आगे बढ़े तो उर्फी जावेद जावेद रास्ते में खड़ीं थीं।
मजेदार बात ये थी कि राज कुंद्रा ने इस दौरान उर्फी जावेद आदाब भी किया। उर्फी जावेद वहां खड़ीं थीं और हैरान भरी निगाहों से राज कुंद्रा को देखा। इस दौरान दोनों में एक बात और कॉमन थी कि राज कुंद्रा हमेशा की तरह मास्क लगाए हुए थे और उर्फी जावेद ने भी इस तरह की ड्रेस पहनी थी कि उनका चेहरा छुपा हुआ था।
क्या था विवाद?
राज कुंद्रा ने मजाक बनाते-बनाते उर्फी जावेद को भी लपेटे में ले लिया था और कहा था ''पिछले 2 सालों में अगर मुझे किसी ने प्यार दिया है तो वो है पैपराजी, क्योंकि पैप्स के लिए दो ही स्टार हैं। एक मैं और दूसरी उर्फी जावेद... मीडिया यही देखती है कि राज कुंद्रा अब क्या पहनेगा और उर्फी जावेद अब क्या नहीं पहनेगी।''
उर्फी जावेद ने दिया था ये जवाब?
उर्फी जावेद राज कुंद्रा की इस बात से गुस्से से तमतमा गईं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- ''दूसरों को नंगा करके पैसे कमाने वाला अब मेरे कपड़ों पर कॉमेंट करेगा।'' फिलहाल आप दोनों की मुलाकात का ये वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications