..................... Urfi Javed meets Anupamaa actress Rupali Ganguly at an event Urfi Javed rib cage dress - Hindi Filmibeat

TV की संस्कारी बहू Anupamaa का अति बोल्ड Urfi Javed से हुआ मिलन, तस्वीर में साफ दिख रहा जमीन-आसमान का अंतर

Urfi Javed meets Anupamaa actress Rupali Ganguly

Anupamaa Urfi Javed: उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। एक्ट्रेस बीते दिन एक इवेंट में ऐसे आउटफिट में नजर आईं कि सबकी आंखें खुली की खुली ही रह गईं। उन्होंने पर्पल कलर का फेफड़े जैसा कुछ पहना हुआ था जो काफी रिवीलिंग था। उर्फी ने अपने इस आउटफिट के साथ कई फोटोज क्लिक करवाईं, जिनमें से एक रुपाली गांगुली के साथ भी थी। इस फोटो को देखकर फैंस की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ उर्फी जो इतने ज्यादा खुले आउटफिट में नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ रुपाली गांगुली जो कि साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

उर्फी और अनुपमा का कनेक्शन
बीती रात यानी 27 मार्च 2023 को 'ओटीटी प्ले चेंज मेकर अवॉर्ड्स 2023' नाइट थी, जहां पर लोगों ने अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगाए। इन सभी सितारों के बीच उर्फी ने भी अपने अनोखे स्टाइल से सुर्खियां बटोरी। उन्होंने बैगी पैंट के साथ रिवीलिंग पर्पल टॉप पहना था। वहीं दूसरी तरफ 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साड़ी पहनी थी, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं। हालांकि, इस फोटो से कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि अनुपमा में उर्फी की एंट्री होनी हो।

फैजान ने उर्फी को बताया ट्रांसजेंडर
आपको बता दें कि उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में फैजान अंसारी ने अजीबोगरीब बयान दिया है। फैजान ने उर्फी जावेद को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, उन्होंने उर्फी जावेद को हाई कोर्ट का नोटिस वैध रूप से भेजा है। दरअसल बात ऐसी है कि, फैजान अंसारी ने एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है और मीडिया के सामने वह सच लाया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। उनका दावा है कि उर्फी जावेद कोई लड़की नहीं बल्कि एक 'ट्रांसजेंडर' है जो लड़की जैसा बर्ताव करने का नाटक कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं उर्फी
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक फैशनेबल एक्सपेरिमेंट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी के लुक्स का उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है ऐसे में उर्फी भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में जरा भी पीछे नहीं रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X