..................... Urfi Javed makes new colorful dress with comb Urfi Javed covers private parts with comb fans says kha kha k baal banane hain - Hindi Filmibeat

टॉपलैस होकर उर्फी ने कंघी से छुपाए प्राइवेट पार्ट, खिल्ली उड़ाने वाले बोले- कहां कहां के बाल बनाने है

Urfi Javed

Uorfi Javed Comb Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद के क्रोइसैन्ट लुक के चर्चे अभी थमे नहीं थे कि हसीना ने अब नया लुक शेयर कर लोगों के हंगामा मचा दिया है। उर्फी जावेद ने इस बार ऐसी चीज की ड्रेस तैयार की है जिससे अभी तक नहीं किया था। इसके साथ ही उर्फी के इस लुक को देखने के बाद तमाम लोग हैरान परेशान भी दिखाई दे रहे हैं।

उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो हसीना ने बालों को संवारने वाली कंघी से अपनी नई ड्रेस तैयार की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले अपनी बहन के बाल कंघी करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी बहन बीच में ही उठकर चली जाती हैं। ऐसे में उर्फी को अपने हाथ में कंघी देखकर एक नया ही आइडिया आता है। और ये आइडिया और कुछ नहीं बल्कि हाथ में दिख रही कंघी से नई ड्रेस तैयार करने का ही आइडिया है।

इसके बाद उर्फी कई सारी रंग बिरंगी कंघियों को जोड़कर वन पीस ड्रेस तैयार करती हैं। उर्फी का ये कलफुल लुक काफी प्यारा लग रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां तमाम लोग उर्फी के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके आइडिया की तारीफें कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे नेटिजंस उनकी मजाक भी बना रहे हैं।

उर्फी के लुक की खिल्ली उड़ाने वाले एक शख्स ने लिखा, "कंघी की दुकान- 10 रुपये कंघी, 10 रुपये कंघी" तो वहीं एक और शख्स ने लिखा, "कहां कहां के बाल बनाने है।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "दीदी कभी बुर्का भी पहन लिया करो।"

सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X