Urfi Javed ने LED लाइट से बना डाली ऐसी ड्रेस, वीडियो देख लोग बोले- करंट लग गया तो...

Urfi Javed made a dress with LED lights: उर्फी जावेद (Urfi Javed) टीवी एक्ट्रेस के साथ ही फैशन आइकन भी हैं। उर्फी जब से बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं तब से वह हर दिन ही चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद अपने फैशन और बोल्ड लुक के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब ट्रोल की जाती हैं, लेकिन उर्फी तो उर्फी ही हैं वह एक के बाद एक ऐसा कलेक्शन लेकर आती हैं जिसकी किसी को दूर-दूर कर उम्मीद नहीं होती है। उर्फी फैशन के साथ ही इन दिनों अपने नए शो 'फॉलो कर लो यार' को लेकर भी हेडलाइन्स में बनी हुई हैं।
उर्फी ने लाइटों से बनाया टॉप
हाल ही में उर्फी जावेद को पब्लिक एरिया में देखा गया। इस बार भी उर्फी जावेद हमेशा की तरह कुछ नया पहनकर आई थीं। इस बार भी उनके लुक्स को देखकर आपकी निगाहें उनपर से हटने का नाम नहीं लेंगी। जी हां, वायरल हो रहे उर्फी जावेद के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार उर्फी एलईडी लाइट से बनी ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत एलईडी टॉप के साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की स्कर्ट पहनी हुई है। उनकी ड्रेस में खास बात यह है कि जो लाइट उनके टॉप में लगी हैं वह जलकर उनके शो 'फॉलो कर लो यार' को हाईलाइट कर रही हैं। उनका शो को प्रमोट करने का तरीका और क्रिएटिविटी लोगों का दिल जीत रही है।
कमेंट्स की लग गईं लंबी लाइन
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है कम से कम उर्फी किसी की नकल नहीं करती तो वहीं दूसरे ने कहा बिना किसी सपोर्ट से उर्फी का ये फैशन स्टाइल उसे सबसे अलग करता है। उर्फी के फैन्स के साथ ही ट्रोलर्स ने भी कमेंट की लंबी लाइने लगाई हैं। एक ट्रोलर ने लिखा- बस अब ड्रोन से और ड्रेस बना लो। तो वहीं दूसरे ट्रोलर ने ट्रोल करते हुए लिखा- किसी दिन करंट लग गया तब पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications