Urfi Javed ने बांस की टोकरी से बनाई ऐसी ड्रेस, गुस्साए लोग बोले- 'युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है'

उर्फी जावेद कुछ भी कर सकती हैं, जी हां.. फैशन के नाम पर आप अक्सर देखते हैं कि उर्फी जावेद कुछ ना कुछ ऐसा करती है जो कि खबरों का हिस्सा बन जाता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल उर्फी जावेद को लकड़ी से बने हुए कपड़े पहने देखा गया और ये काफी हैरान करने वाला था। गौरतलब है कि उर्फी जावेद ने इस दौरान लकड़ी के टोकरे को भी नहीं छोड़ा और उसको काटकर ड्रेस बनवा डाली।
खुद ही पोस्ट करते हुए उर्फी ने इस बात का ऐलान किया है। उर्फी जावेद ने एक वीडियो साझा किया है और इसमें आपको पहले दो टोकरे रखे दिखाई देंगे और बाद में उर्फी उन्ही को पहने हुए नजर आएगी।
इस वीडियो के साथ उर्फी ने कैप्शन लिखा है, ''इसे बांस की टोकरी से बनाया, मुझे लगता है कि यह अब मारने वाली कला है। मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि कैसे इन कारीगरों ने बांस की डोरियों से ऐसे अद्भुत बर्तन, कुर्सियाँ, मेजें बनाईं। मेरा दिमाग सुन्न कर देता है।''
ट्रोल भी कर रहे हैं
इसके अलावा उर्फी ने एक तस्वीर भी साझा की है और लिखा है, ''शहर की छोकरी इन बांस की टोकरी।'' जैसे ही ये लुक सामने आया सोशल मीडिया पर धमाका हो गया है और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं और कुछ लोग उर्फी को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं।
इसका ट्रेलर कौन है
एक ने लिखा है, ''उर्फी जावेद.. इसका ट्रेलर कौन है।'' जबकि एक ने लिखा, ''भारत की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है ये पागल लड़की।''
कोई बेचारी को गाली नहीं देगा
एक यूजर का कहना था, ''और कोई प्रोडक्ट भी रह गया है यूज करने में।'' जबकि एक ने लिखा, ''कोई बेचारी को गाली नहीं देगा।''
ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन उर्फी जावेद ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है। ऐसा कहा जाता है कि उर्फी जावेद हर मामले में बोलती हैं और फैशन के चलते खबरों का हिस्सा रहती हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और आए दिन उनके अतरंगी लुक्स लोगों को बात करने पर मजबूर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications