स्टाइलिश दिखने के चक्कर में उर्फी जावेद कर बैठीं ऐसी गलती, वीडियो देख लोग बोले- एक बार शीशा तो देख लेतीं...

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और फैशन आइकन उर्फी जावेद आए दिनों अपने स्टाइलिश आउटफिट की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा पहन लेती हैं जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। जहां पिछले दिनों देखा गया कि उर्फी जावेद एक ऐसी ड्रेस पहनती हैं जहां वह फायर लगाकर अपने लुक को दिखाती हैं। उनके इस लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। जहां उर्फी ने अपने पिछले लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं हाल ही में फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग पर भी उन्होंने कुछ ऐसा पहना जिसे देख लोगों की निगाहें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही थीं।
नए लुक में नजर आईं उर्फी जावेद
हाल ही में उर्फी जावेद फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग के दौरान नजर आईं। इस खास मौके पर उर्फी जावेद ने क्रीम कलर की धोती पहनी थी जिसपर बड़ी मोतियों की मारा और नग लग हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक डीप नेक ब्लाउज पहना था। जो पूरा ही मोतियों और स्टोन से जड़ा हुआ था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक हैवी नेकलेस हैवी इयरिंग्स टाइट हेयर बन और न्यूड मेकअप किया था।
कपड़े एडजस्ट करती दिखीं उर्फी
उर्फी का ये लुक काफी अट्रैक्टिव था, लेकिन उनके ब्लाउज का नेक इतना डीप था कि वह खुद भी कंफर्टेबल फील नहीं कर पा रही थीं। कभी वह अपने ब्लाउज को आगे से पकड़ती दिखीं तो कभी वह अपने ब्लाउज को एडजस्ट करती नजर आ रही थीं। उर्फी जावेद को इस तरह अपनी ड्रेस ठीक करता देख लोग भी हैरान रह गए। बता दें कि उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- एक बार शीशा तो देख लेतीं आने से पहले तब पता चलता कि आपने पीछे का आगे गला पहन लिया है। तो वहीं दूसरे ने कहा जब खुद ही कंर्फटेबल ना हो तो ऐसे कपड़े क्यों ही पहनना।


Click it and Unblock the Notifications