Urfi Javed ने टॉयलेट पेपर से बनाई ड्रेस, फिर कर दी ऐसी हरकत, लोग बोले- 'थोड़ा खौफ रखो, रमजान हैं'

Recommended Video
सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों के फैशन सेंस और बेधड़क बयान के जरिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनके विचित्र फैशन आउटफिट अक्सर नेटिज़न्स के बीच चर्चा का विषय होते हैं, हालांकि ज्यादातर ऐसा देखा जाता है कि वो बुरी तरह से ट्रोल किए जाते हैं। उर्फी के विचित्र आउटफिट्स में से एक इस वक्त चर्चा में है और उन्होने इस बार कुछ ऐसा किया है जो कि खबरों का हिस्सा है।
जी हां, उर्फी जावेद ने इस वक्त एक ड्रेस बनवाई है जो कि टॉयलेट से संबंधित है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी ड्रेस की जिसको इस बार टॉयलेट पेपर से बनाया गया है। बता दें कि उर्फी जावेद ने इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है।
इस वीडियो में एक लड़की आपको दिखेगी जो कि पूछती हुई नजर आ रही है कि, ''अरे मम्मी कहां गए सारे टॉयलेट पेपर, यहीं तो रखे थे।'' इसके बाद उर्फी जावेद का वीडियो सामने आता है और वो टॉयलेट पेपर से बनी हुई ड्रेस पहनकर पोज देने लगती हैं।
ट्रोल की जा रही है
इसके बाद उर्फी बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है और एक ने लिखा है, ''कम से कम रमजान मैं तो बकवास काम छोड़ दो...मरने का थोड़ा खौफ रखो।''
अरे ये तो बहुत बास मारेगा
इसके अलावा एक ने लिखा है, ''ये मेरे भी टॉयलेट पेपर चुरा के ले गई।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''अरे ये तो बहुत बास मारेगा।''
जहालत को रोक दो
जबकि एक ने लिखा, ''अब तो इस जहालत को रोक दो, रमजान का पाक महीना चल रहा है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और उर्फी जावेद को खरी खोटी सुनाई जा रही है।
रिएक्शन किसी कमेंट पर नहीं दिया
हालांकि उर्फी ने किसी तरह का रिएक्शन किसी कमेंट पर नहीं दिया है। अक्सर देखा जाता है कि उर्फी जावेद इस तरह की ड्रेसेस के साथ सामने आती हैं और उनको देखना भी कभी कभी काफी अजीब होता है।
काफी खुश होते हैं
हालांकि उनके कई चाहने वाले भी हैं जो कि काफी खुश होते हैं और उनको उर्फी का लुक काफी कूल भी लगता है।
बिग बॉस ओटीटी
उर्फी जावेद कई इवेंट्स का हिस्सा भी अब रहती हैं और उन्होने बिग बॉस ओटीटी पर भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











