..................... Urfi Javed made a big disclosure about Bigg Boss OTT fame Abhishek Malhan - Hindi Filmibeat

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी फेम अभिषेक मल्हान को लेकर उर्फी जावेद ने किया बड़ा खुलासा

Urfi Javed

Urfi Javed about Abhishek Malhan: यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ 'फुकरा इंसान' विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हाल ही में, अभिषेक के एक स्टेटमेंट पर उर्फी जावेद का पारा चढ़ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर को 'झूठा' कहा, इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है।

अभिषेक मल्हान इंटरव्यू-

दरअसल, अभिषेक मल्हान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के लिए उर्फी जावेद को रिजेक्ट कर दिया था। इसका एक थ्रोबैक वीडियो उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि अभिषेक के उन्हें ठुकराने की बात झूठी है। एक्ट्रेस ने लिखा- "मैं नहीं जानती कि ये आदमी कौन है। मुझे इसके बारे में सिर्फ बिग बॉस ओटीटी के बाद पता चला। मुझे नहीं पता कि वह झूठ क्यों बोल रहा है। ऐसा कोई म्यूजिक वीडियो था ही नहीं।"

Recommended Video

Bigg Boss OTT2: Urfi Javed ने Fukra Insaan को क्यों बोला झूठा, Instagram पर बताई सच्चाई! FilmiBeat

उर्फी जावेद वीडियो-

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, "आपकी इतनी भी वैल्यू नहीं है कि लोग आपको पैसे दें। फिर क्यों आपको इतनी शक्ति दे रहे हैं कि आप चुन लो कि आपके अपोजिट कौन होगा, लेकिन पैसे देने को तैयार नहीं हैं? मुझे इस म्यूजिक वीडियो के लिए किसी ने नहीं पूछा। मेरा इससे कोई ताल्लुक नहीं है।"

अभिषेक मल्हान वीडियो-

सामने आए वीडियो में अभिषेक कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें उर्फी जावेद और उर्वशी रौतेला के साथ म्यूजिक वीडियो करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा- "मुझे एक रात फोन आता है कि उर्वशी रौतेला के साथ म्यूजिक वीडियो कर लो। कल सुबह दुबई जाना है। तो मैंने पूछा प्राइस क्या है? तो बोलते हैं बार्टर (अदला-बदली) है। मैंने कहा- क्यों बार्टर है? कह रहे कि यूट्यूबर और सेलिब्रिटी के साथ कोलैब हो गया। मैंने कहा- नहीं करना है।"

अभिषेक ने आगे कहा, "मुझे बार्टर से मतलब नहीं, लेकिन कम से कम हमारी ब्रांड वैल्यू तो है। आप हमारा नाम डालोगे, हर चीज कमाओगे, लेकिन तुम पैसा नहीं देना चाहते हो। फिर उन्होंने उठा लिया किसी टिकटॉकर को। फिर मुझसे कहते हैं उर्वशी रौतेला के साथ मत करो, उर्फी जावेद के साथ कर लो। मैंने कहा- उर्फी जावेद के साथ तो बिल्कुल नहीं करना मुझे।"

इन दिनों अभिषेक मल्हान सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में दिखाई दे रहे हैं। बैसे फैंस अभिषेक को शो में काफी पसंद कर रहे हैं, जाहिर है बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं।

Read more about: urfi javed abhishek malhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X