..................... Urfi Javed Lip And Undereye Fillers Shares Her Journey In Latest Instagram Post - Hindi Filmibeat

सूजे होंठ और लाल आखें...उर्फी जावेद की ऐसी हालत देख फैंस को लगा झटका, सामने आई दर्दभरी कहानी

Urfi Javed

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर हमेशा ही खबरों में रहने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी दर्दभरी कहानी फैंस के साझा करके सबको चौंका दिया है। इसके साथ ही उर्फी ने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं जिनको देखकर फैंस को गहरा झटका लगा है।

सोशल मीडिया पर उर्फी की कहानी-

उर्फी जावेद ने हाल ही में उन्होंने बताया था कि कैसे अंडर आई फिलर से उनका चेहरा खराब हो गया था। अब उर्फी ने अपनी दर्दभरी लिप फिलर जर्नी शेयर की है। साथ ही उन्होंने कई शॉकिंग पिक्स भी शेयर की हैं, फोटोज में उर्फी के सूजे हुए होंठ और लाल आंखें देखने को मिल रही हैं।

उर्फी जावेद ने पोस्ट कर लिखा, 'मैं आप सभी के साथ अपनी लिप फिलर की जर्नी शेयर कर रही हूं। मैं 18 साल की उम्र से लिप फिलर करवा रही हूं, तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मेरे होंठ बहुत पतले हैं, मैं हमेशा बड़े होंठ चाहती थी।'

आगे उर्फी ने लिखा, 'मैं डर्मेटोलॉजिस्ट के पास गई और हम इसे कम कीमत पर करने के लिए तैयार थे। कई बार ऐसे रिजल्ट सामने आए। मुझे उन्हें डिजॉल्व करना पड़ा और ये अब तक की सबसे दर्दनाक चीज है। मैं लोगों से ये नहीं कह रही कि आप ये मत कराओ बल्कि मैं ये कह रही हूं कि जब भी आप फिलर्स या बोटोक्स लेते हैं तो केयरफुल रहें।'

आगे अभिनेत्री ने कहा,- मैंने अभी भी लिप फिलर कराए हुए हैं, बस अब मुझे पता है कि मेरे चेहरे पर क्या सूट करेगा। किसी भी डॉक्टर के पास जाने से पहले अच्छे से रिसर्च करें। अगर आपके मन में अपने चेहरे या शरीर को लेकर इंसिक्योरिटीज हैं तो खुद से या अपने चेहरे से नफरत करने के बजाय फिलर्स या सर्जरी का ऑप्शन बेहतर है, लेकिन केवल एक बहुत अच्छे डॉक्टर से ही।'

गौरतलब है कि, उर्फी जावेद के बोल जितने बिंदास हैं उससे ज्यादा बिंदास एक्ट्रेस का फैशन सेंस हैं। उर्फी जावेद हर दिन अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

Read more about: urfi javed urfi javed new post
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X