Urfi Javed का नया लुक देख डरे लोग, कोई बोला कोरोना का नया वेरिएंट तो कोई बोला हाथों से अंदर क्या कर रही हो

urfi Javed bold look

Urfi Javed Latest look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद हर दिन अपने नए लुक्स और फोटोशूट को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। अब एक बार फिरे उर्फी जावेद ने मुंबई की सड़कों पर अपने नए लुक से बवाल मचा दिया है। उर्फी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फैशन डिजाइनर्स के साथ प्रोजेक्ट करने को लेकर सुर्खियों में हैं ऐसे में अब उनका ये लुक लोगों पर कहर बनकर टूटा है।

उर्फी जावेद अपने नए लुक के साथ पैप्स के सामने आईं। उर्फी ने नया लुक समंदर की थीम पर बनाया है। जिसे देखने के बाद कई लोगों ने कहा की कोरोना का नया वेरिएंट है तो किसी ने कह डाला शुतुरमुर्ग। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने लिखा कल आईब्रो गायब थी आज हाथ।

बता दें कि उर्फी ने डर्टी मैग्जीन के फोटोशूट कराए हैं। ऐसे में उर्फी के लुक जमकर वायरल हुए। इस दौरान उर्फी ने अपने बचपन को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बात की साथ ही उन्होंने बताया की उनका बचपन कितना कठिन गुजरा है। खासतौर पर उर्फी ने इस दौरान अपने पिता से मिलने वाले व्यवहार के बारे में बताकर हर किसी का दिल छलनी कर दिया है।

उर्फी ने आरोप लगाया कि उनके भाई-बहन और यहां तक कि उनकी मां को भी उनके पिता ने गालियां देकर और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 'एक दो बार आत्महत्या का प्रयास' किया। उर्फी जावेद उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं और वो एक सख्त, रूढ़िवादी परिवार में पली बढ़ी है।

उर्फी ने अपने पिता के बार में बात करते हुए कहा, "वह हमें बहुत मारते थे, मेरी मां को भी मारते थे और गाली-गलौज तो रोज की बात हो गई। कोई आपको हर दिन र*** कहता है, यह आपको कैसा लगेगा। मैंने एक-दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया।"

Read more about: urfi javed television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X