..................... उर्फी जावेद ने पुरानी कैसेट्स को खोलकर अपने लिए ड्रेस बना ली ।Urfi Javed latest sexy video create new dress with cassettes reels - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने पुरानी कैसेट रील से खुद के लिए बना लिया BIkini, Viral Video देख फैंस हैरान

By Filmibeat Desk
Urfi Javed

स्टाइल के साथ प्रयोग करने में उर्फी जावेद माहिर हैं। इसी वजह से वह हर दिन खबरों में छाई रहती हैं। इस बार भी उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया है। फूल, पत्थर से लेकर कांच तक, हर ऐसी चीज से उर्फी खुद के लिए कपड़ा बना चुकी हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो जायेंगे। वहीं इस बार उर्फी जावेद ने अपनी क्रिएटिविटी का नया अजूबा दिखाया है।

उर्फी जावेद ने पुरानी कैसेट्स को खोलकर अपने लिए ड्रेस बना ली है। इसका एक वीडियो भी उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जिससे आप भी अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। इस वीडियो में उर्फी पलक झपकते ही अपने लिए नई कैसेट रील से ड्रेस बना लेती हैं।इस वीडियो में उर्फी एक म्यूजिक सिस्टम के पास बैठी हुई हैं।

जहां पर बगल में पुरानी कैसेट्स भी रखी हुई हैं। उर्फी इन कैसेट्स को खोलना शुरू करती हैं। वह इन रील्स की तरफ देखते हुए अपने लिए नया ड्रेस बना लेती हैं। दूसरे वीडियो में उर्फी रील से बनी शॉर्ट स्कर्ट और ब्रालेट टॅाप के साथ नजर आती हैं। अपने इस नए स्टाइल के साथ उर्फी काफी खुश नजर आती हैं। कैसेट्स रील वीडियो के लिए उर्फी ने गोल्डन ब्राउनिश मेकअप किया हुआ है। साथ ही ओपन हेयर स्टाइल से उर्फी ने अपने इस लुक को पूरा किया है। उनके इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कई लोग उर्फी के इस टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं जो हर बार की तरह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X