उर्फी जावेद के हत्थे लगी बच्चों की टॉय कार, बदन पर बांधकर निकल पड़ी घर से बाहर और...

Uorfi Javed Video: फैशनेस्टा उर्फी जावेद की फैशन को लेकर समझ कुछ ज्यादा की धार पाती जा रही है। जहां हर रोज ये हसीना कुछ ना कुछ नया लुक धारण कर अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं। तो वहीं अब एक बार फिर से उर्फी ने अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया।
टॉय कार्स से बनाई कार
दरअसल, उर्फी जावेद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उर्फी ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस बार उर्फी ने कांच, कपड़े सुखाने वाली पिन या फिर किसी खाने की चीज से बनी ड्रेस नहीं पहनी थी, बल्कि उन्होंने कारों को ही अपना आउटफिट बना लिया। जी हां, उर्फी जावेद ने अपने को-ऑर्ड सेट को ढेर सारी टॉय कार्स से बने बेल्ट से स्टाइल किया था।
अलग ही दिखी उर्फी की बेल्ट
उर्फी जावेद ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए स्टाइलिश लुक चुना था। 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस ने क्रॉप हाईनेक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने शॉर्ट लूज पैंट के साथ कैरी किया था। मल्टीकलर टॉय कार्स से बना बेल्ट उनके ओवरऑल लुक का हाइलाइट था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हाई हील्स से पूरा किया था। स्लीक हेयर बन और मिनिमल मेकअप में वह गजब ढा रही थीं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
उर्फी जावेद के ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'सुपर कूल।' एक ने कहा, 'आज थोड़ा अच्छी लग रही हो।' एक यूजर ने बोला, 'वाह, आज हॉट लग रही।' इसी तरह लोग प्यार वाली इमोजी के जरिए उर्फी की तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications