VIDEO: उर्फी जावेद को चढ़ी शरारत, लंबे समय बाद कपड़ो के साथ किया ऐसा खेल और निकल पड़ी बाहर

Urfi Javed Latest Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद पिछले दिनों 'ट्रेटर्स' को लेकर थाई रहीं। उर्फी जावेद को फैंस उनके पुराने कपड़ों को लेकर क्रिएटिव अंदाज को काफी मिस कर रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का एक नया लुक सामने आ चुका है। उर्फी एक बार फिर से मजेदार एक्सपेरिमेंट करके घर से निकली और कुछ दूर चलते ही उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया है। उर्फी के इस दौरान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में छा गए हैं।
उर्फी जावेद ने इस बार ब्लैक कलर की यूनिक आउटफिट पहनी थी। इसमें दो हाथ लगे नजर आ रहे हैं और एक हाथ में गुलाब दिखाई दे रहे हैं। उर्फी जावेद ने अपनी इस ड्रेस में कई पोज दिए। उर्फी जावेद की तस्वीरें कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उर्फी जावेद का यूनिक ड्रेस वाला अंदाज उनके तमाम चाहने वाले फैंस को पसंद आ रहा है।
उर्फी जावेद के फैंस तो अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की जबरदस्त क्रिएटिविटी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, उर्फी जावेद को तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया है। उर्फी जावेद को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'ये हाथ मुझे दे दे उर्फी'। एक यूजर ने लिखा है, 'इनके चार पैर भी होने चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अब मैं चाहता हूं कि दुनिया 2026 में खत्म हो जाए'।
उर्फी जावेद ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कुछ सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद ने 'बिग बॉस ओटीटी', 'स्पिल्ट्सविला' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications