'दोगलापन अपने पास रखो'- अश्नीर ग्रोवर की किताब पर भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो वायरल!

उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो अपने फैशन के साथ साथ अपने बयानों से भी चर्चा पा लेती हैं और कुछ ऐसा करती रहती हैं कि किसी भी स्टार से ज्यादा वो मीडिया में नजर आती हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शार्ट टैंक फेम अश्नीर ग्रोवर को लेकर कुछ कहती नजर आ रही हैं। दरअसल ये बात एक किताब को लेकर हुई है और उन्होने कहा दिया कि, ''दोगलापन अपने पास रखो।''
इस वीडियो की बात करें तो उर्फी जावेद एक कार में बैठी हुई हैं और उनको किसी ने अश्नीर ग्रोवर की किताब दे दी थी। इसके बाद वीडियो में उर्फी जावेद इस किताब को वापस करती हुईं नजर आ रही हैं और कह रही हैं, ''ये दोगनापन अपने पास ही रखो मुझे नहीं चहिए।''
इसके बाद उनको लेकर बातें होना शुरु हो गई है और लोग कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तेरे जैसे को खड़े खड़े बेच दे वो कबड्डी की दुकान में।'' एक का कहना था, ''बुक पढ़नी नहीं आती होगी इसलिए वो रख के भी क्या करे।''
जबकि एक ने लिखा, ''खुद की बेज्जती कैसे करते हैं, ये सब उर्फी से सीखना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''सही है, गिरे हुए लोग को बुक्स कहां पसंद आएगी, घाटिया औरत इसे तो जूतों का हार चाहिए।'' इस तरह से अश्नीर ग्रोवर के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और सभी का कहना है कि वो काफी अच्छे व्यक्ति हैं।
उर्फी जावेद ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया था और इस पोस्ट में वो काफी बोल्ड नजर आईं थीँ। उनका शील्ड वाला लुक भी कमाल था और चाय पीते हुए वो स्ट्रगल कर रहीं थीँ। उर्फी जावेद आने वाले समय में कुछ रियालिटी शो का हिस्सा बनेंगी इसमें कोई दो राय नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications