उर्फी जावेद लॉन्च करने जा रही है खुद का पॉडकास्ट, बोलीं- 'अब मुझे देखने के साथ-साथ सुनते भी रह जाओगे'

Urfi Javed Going To Launch Podcast: उर्फी जावेद इंटरनेट की सेंसेशन बन चुकी है और आपको बता दें कि वह दिन पर दिन और भी ज्यादा बोल्ड होती जा रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह आए दिन कोई ना कोई एंटीक ड्रेस पहने हुए नजर आ जाती है और साथ ही साथ लोगों की दिल की धड़कन को तेज कर देती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल भी हो जाना पड़ता है।
लेकिन अब आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपनी किसी ड्रेस या फिर किसी अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में नहीं है। दरअसल उर्फी जावेद के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्दी ही अभिनेत्री खुद का पॉडकास्ट लेकर आने वाली है। उनके शो का नाम 'अनकैंसिलेबल विद उर्फी जावेद' होने वाला है। जहां पर वह अपने जीवन के अलग तरीके के पहलुओं को दिखाएंगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने एक अलग से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर की है और वह अपने शो के मेहमानों में कॉमेडियन रोहन जोशी, अभिनेता और निर्माता डॉली सिंह के अलावा गायिका रश्मीत कौर और अभिनेता त्रिनेत्रा हलदर गुम्माराजू के सतग नज़र आईं। यह वीडियो जैसे ही एक्ट्रेस ने शेयर किया वैसे ही वायरल हो गया।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा और लिखा कि "वैसे तो आप लोग मुझे अक्सर देखते ही रह जाते हो, लेकिन मैंने सोचा कि अब नए साल में कुछ नया किया जाए। जल्दी ही मेरा नया शो 'अनकैंसिलेबल विद उर्फी जावेद' लांच होने जा रहा है। अब देखने के साथ-साथ मेरी बातें भी आप सुनते रह जाओगे।" उर्फी जावेद के इस पॉडकास्ट को 23 फरवरी को प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर लॉन्च किया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications