शादी करने जा रही हैं उर्फी जावेद ? लाल जोड़े में दुल्हन सी सजीं हसीना तो लोग बोले- दूल्हा कौन है ?

Urfi Javed Latest Bridal Look Video Viral: टीवी की जानी मानी हसीना उर्फी जावेद जब से बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनीं उनकी तो किस्मत ही बदल गई। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब उर्फी जावेद हेडलाइन में ना आती हों। कभी अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छा जाती हैं तो कभी अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। फिलहाल तो उनका लेटेस्ट वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।
लाल जोड़े में दुल्हन सी सजीं उर्फी जावेद
अभी तक उर्फी जावेद की सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जहां मिस्ट्री मैन उन्हें अंगूठी पहनाता दिख रहा था। उर्फी जावेद की सगाई की गपशप अभी रुकी नहीं थी कि हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में उर्फी किसी फैशनेबल आउटफिट में नहीं बल्कि दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। जी हां, लाल शादी का जोड़ा हैवी ज्वैलरी पहने उर्फी जावेद के लुक को देख हर कोई हैरान रह गया हैं। उर्फी जावेद के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
वीडियो देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह फाइनली उर्फी ने घर बसाने के बारे में सोच लिया। वहीं दूसरे ने लिखा- ये तो ठीक है, लेकिन दुल्हा कौन है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दुल्हन के लुक में भी आप काफी खूबसूरत दिख रही हो उर्फी। आपको बता दें कि उर्फी जावेद का ये ब्राइडल लुक उनका प्रमोशनल शूट है। इस शूट को वह रिंपल और हरप्रीत के लिए कर रही हैं, लेकिन उर्फी जावेद के यूं दुल्हन के लुक में देख फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही वह अपनी शादी की खुशखबरी भी जल्द सुनाएं।


Click it and Unblock the Notifications