उर्फी जावेद ने राहुल वैद्य को लेकर बोली इतनी बड़ी बात- कामुक पाखंडी, आप इज्जत खो चुके हैं
बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद और सिंगर राहुल वैद्य के बीच सोशल मीडिया पर मामला गर्म होता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले राहुल वैद्य ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि आने वाले दिनों में फैशन के नाम पर लोग न्यूड पोस्ट करना शुरू कर देंगे। ऐसे में अब अपने इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद ने राहुल वैद्य का नया वीडियो पोस्ट किया है।

और साथ ही उनका नाम लेते हुए सीधे तौर पर टारगेट किया है। राहुल वैद्य का नया गाना नाॅटी बालम हाल ही में रिलीज हुआ। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा है कि अपने फायदे के लिए महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल करो। लेकिन जब वो महिला अपनी मर्जी से इसे चुनती हैं। कुछ पहनती हैं और पोस्ट करती हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होती है।

राहुल वैद्य को टारगेट किया
इसके बाद उर्फी जावेद ने सीधा नाम लेते हुए राहुल वैद्य को टारगेट किया और लिखा है कि मैं सिंगर के रूप में राहुल वैद्य को को खूब पसंद करती हूं लेकिन आप मेरी नजरों में अपनी इज्जत खो चुके हैं। आप एक कामुक पाखंडी हैं। फिलहाल उर्फी जावेद के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर राहुल वैद्य क्या जवाब देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

उर्फी जावेद बीते एक साल से अधिक
वैसे आपको बता दें कि उर्फी जावेद बीते एक साल से अधिक खबरों में अपनी बोल्ड सेक्सी इमेज को लेकर छाई हुई हैं। उर्फी जावेद अपने कपड़ों से कई तरह के अतरंगी ड्रेस स्टाइल बनाती हैं जो कि इंटरनेट पर फैंस के बीच काफी पसंद किया दाता है।

उर्फी जावेद का बोल्ड लुक
बिग बॅास ओटीटी के बाद उर्फी जावेद लगातार पैपराजी के कैमरे में अपने स्टाइल को लेकर कैद होती रहती हैं। साथ ही इसके लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी किया जाता है। उर्फी जावेद कई बारा ट्रोलर को अपना करार जवाब भी देती रहती हैं। ब्रा लेस और न्यूड फोटो भी कई बार उर्फी जावेद अपने फोटोशूट के लिए करवा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











