..................... अश्लीलता फैलाने के आरोप में उर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज।Urfi Javed in trouble complaint filed against actress for obscenity - Hindi Filmibeat

फिर से एक बार हद से ज्यादा अश्लील हुईं Urfi Javed, पुलिस में दर्ज हुआ मामला

Urfi Javed

Urfi Javed Photo:उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने स्टाइल से कहर ढाने में पीछे नहीं हटती हैं। इस बार भी इंटरनेट पर उर्फी जावेद का जलवा कायम है। उर्फी जावेद अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण ट्रोल भी होती हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की जाती है। इस बार उर्फी के साथ ऐसा ही हुई है। मुंबई में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

उर्फी के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।उर्फी के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। उर्फी पर यह आरोप लगाया है कि सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाती हैं। शिकायत करने वाले ने यह भी कहा है कि वह हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े पहनने के साथ अवैध हरकतें भी करती हैं। वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पुलिस में बीते शुक्रवार 9 दिसंबर को लिखित में आवेदन दिया था।

पुलिस ने इस रविवार 11 दिसंबर को उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई हैं। उर्फी के खिलाफ पुलिस शिकायतों की लंबी लिस्ट लगती जा रही है। इससे पहले एक शख्स ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन में उर्फी के खिलाफ इसी आधार पर शिकायत दर्ज की गई थी। तब भी उर्फी पर अश्लीलता का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली में उर्फी के गाने हाय हाय रे मजबूरी में रिवीलिंग ड्रेस पहनने को लेकर शिकायत पुलिस में की गई थी। आपको बता दें कि उर्फी जावेद गूगल पर सबसे अधिक देखी और सर्च की जाती हैं।इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद आए दिन कपड़ों के साथ अपने प्रयोग की तस्वीरों और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी साइकिल की चेन पहनकर, फूल, सिम कार्ड या टूटे शीशे से भी वह अपने लिए ग्लैमरस कपड़ों को तैयार करती रहती हैं। बीते दो साल से उर्फी अपने तस्वीरों के कारण ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छा गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X