Urfi Javed Holi: उर्फी ऐसे कटे-फटे कपड़े पहने निकली होली खेलने, लोग बोले- अब आएगा रंग लगाने का मजा

Urfi Javed Holi Video: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद जो कि अपने नित नए लुक्स से बुलंदियां छू रही हैं। ऐसे में भला उर्फी होली के मौके पर कहां पीछे रहने वाली थीं। अब उर्फी ने अपने होली लुक का वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते उन्हें विश किया है और हर किसी की होली को और भी ज्यादा रंगीन कर दिया है। उर्फी का ये वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
उर्फी पर छाई होली
उर्फी जावेद के इस होली वीडियो की बात करें तो ये हसीना इस दौरान सफेद कलर के कटे फटे कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। और उनके आस पास गुलाल के रंग उड़ रहे हैं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है।
उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक
इस दौरान उर्फी जावेद सफेद कलर के बोल्ड और डेयरिंग कट्स वालों अतरंगी कपड़ो में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उर्फी ने काफी फनी सा हेयरस्टाइल भी बनाया हुआ है। उर्फी का ये होली लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस लुक पर भर भर के कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए कह रहे हैं कि बहन होली पर इतने फटे पुराने कपड़े भी नहीं पहनने होते। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा अब आए रंग लगाने का असली मजा।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications