फटीचर डॉन बनकर पुलिस थाने में उर्फी ने काटा बवाल, पूरी पैंट फाड़कर हसीना ने पार की सारी हदें

Urfi Javed New Look: फैशनेस्ट उर्फी जावेद का एक और अतरंगी लुक सामने आ चुका है। इस बार हसीना फटीचर डॉन बनकर घूमने के लिए निकली हैं। उर्फी को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इसके साथ ही उर्फी के इस एक्सपेरिमेंट के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उर्फी लंबा कोट पहने हुए थीं,इसमें लिखा था, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन। उर्फी जावेद जालीदार फटी पैंट पहने हुए थीं। बदनाम मॉडल पर पहले से दर्ज हैं केस। पुलिस स्टेशन पर भी फैशन से बाज नहीं आईं उर्फी जावेद। उर्फी का ये हाल देखकर लोग उन्हें फटीचर डॉन कह रहे हैं।
हसीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। जहां तमाम लोग उनके इस पुलिस स्टेशन लुक को पसंद कर रहे हैं और डेयरिंग और बिंदास बता रहे तो वहीं कुछ लोगों को उर्फी का डेनिम के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आ रहा है और उनके कहना है कि जींस का ये हाल नहीं करना चाहिए।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications