..................... Urfi Javed in protection dress unable to sip tea netizens troll chai peene k liye kapde utarne padenge - Hindi Filmibeat

चाय पीने के लिए कपड़े उतारने पड़ेंगे... ड्रेस से परेशान उर्फी जावेद से लोग करने लगे ऐसी डिमांड

Urfi Javed

Urfi Javed Protection Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने प्रोटेक्शन वाले लुक से खूब चर्चे बटोरे थे। वहीं इस लाठीचार्ज वाली ड्रेस को पहनने के बाद उर्फी को जिस तरीके की दिक्कत का सामना करना पड़ा उसका वीडियो भी हसीना ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान प्रोटेक्शन पहनकर निकली तो पैपराजी ने इन्हें स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी ने बैरिकेड जैसे डिजाइन को पहना हुआ था। बैरिकेड प्रोटेक्शन से अलग उर्फी का बाकि का लुक काफी बोल्ड था। उर्फी ने ब्लैक कपड़े से अपने तन को कवर किया हुआ था।

ऐसे में उर्फी की ये ड्रेस उनके चेहरे तक आ रही थी जिसके कारण उन्हें कुछ खाने पीने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। उर्फी जावेद इस दौरान चाय के कप लिए चुस्की भरने की कोशिश कर रही थी हालांकि इस ड्रेस के कारण कप उनके होंठो तक जा ही नहीं पा रहा था तो उर्फी को साइड से चाय पीनी पड़ी।

उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ ही फैंस उनके इस मजेदार वीडियो पर काफी दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने उर्फी जावेद के इस फैशन सेंस को खराब करार दिया तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'चाय पीने के लिए कपड़े उतारने पड़ेंगे।'

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X