..................... Urfi Javed in abu jani sandeep khosla mera noor sabse mashoor collection experience on sets - Hindi Filmibeat

मेरा नूर है मशहूर... उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो, बोलीं- जब मैं सेट पर पहुंची तो वहां मैंने जो देखा...

urfi javed

Urfi Javed Video: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। जहां उर्फी जावेद के फैशन सेंस के मुरीद बॉलीवुड स्टार्स से लेकर विदेशी फैशन डिजाइनर्स भी हो रहे हैं तो वहीं अब करीना कपूर खान ने भी उर्फी की तारीफ करते हुए उन्हें हिम्मतवाली करार दे दिया है। इसी बीच अब उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर ड्रॉप किया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

दरअसल, उर्फी बॉलीवुड के टॉप फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के साथ काम कर चुकी हैं। अब एक बार फिर से उर्फी अबू संदीप के साथ किए काम का वीडियो और एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर किया है। उर्फी ने मेरा नूर सबसे मशहूर कलेक्शन के लिए अबू संदीप के साथ काम किया है।

ऐसे में उर्फी जावेद अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट्स में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनके साथ काम करने को लेकर उर्फी ने बताया कि जैसे ही वो सेट पर पहुंची तो वहां मौजूद मॉडल्स को देखकर हैरान रह गई। ये सभी पतली, लंबी और परफेक्ट फिगर वाली नहीं बल्कि हर शेप और हर उम्र की हसीनाएं थीं। उर्फी ने बताया कि वो इसी तरह से फैशन को सपोर्ट करती हैं।

उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उर्फी की कामयाबी के लिए उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। इसके साथ ही अबू और संदीप के चमचमाते आउटफिट्स में किसी की भी नजरें उर्फी से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

Read more about: urfi javed television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X